
मुंबईः होली के मौके पर भोजपुरी स्टार पवन सिंह अपने फैंस के लिए जबरदस्त गाना लेकर आए हैं। गाना रिलीज होती ही तेजी से हिट होने लगा है। इस गाने को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं।
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस अंजना सिंह का होली सांग 'घसाई रंग सगरी' रिलीज हो गया है। 'घसाई रंग सगरी', गाना म्यूजिक चैनल वेब म्यूजिक से रिलीज किया गया है। होली के रंगों में सराबोर यह गाना तेजी से रिकॉर्ड हिट हो रहा है। इस गाने में पवन और अंजना सिंह की केमेस्ट्री बेहद लाजवाब है, जिसका जलवा भोजपुरी के ऑडियंस पर खूब देखने को मिल रहा है।
पवन और अंजना सिंह स्टारर इस गाने को पवन सिंह ने गाया है। अर्जुन अकेला ने इस गाने के लिरिक्स को तैयार किया है। म्यूजिक डाइरेक्टर छोटू रावत हैं। वीडियो एडिटर रवि पंडित हैं। दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है।
Published : 8 March 2021, 3:12 PM IST
Topics : bhojpuri songs Bhojpuri Video Holi Song Pawan Singh पवन सिंह भोजपुरी गाना भोजपुरी फिल्म भोजपुरी वीडियो होली