Site icon Hindi Dynamite News

Lalu Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, रांची के रिम्स में हैं भर्ती, दिल्ली एम्स हो सकते रेफर

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले में आरोपी लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है। चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Lalu Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत फिर बिगड़ी, रांची के रिम्स में हैं भर्ती, दिल्ली एम्स हो सकते रेफर

रांची/नई दिल्ली: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले में आरोपी लालू प्रसाद यादव की तबीयत फिर बिगड़ गई है। फिलहाल वे रांची के रिम्स में भर्ती है। उनकी तबीयत को लेकर मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है।

ताजा जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने लालू यादव को दिल्ली एम्स में भर्ती कराने की सलाह दी है। लालू यादव अभी रांची के रिम्स में इलाज करा रहे हैं। मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है।

लालू यादव को गुर्दे की बीमारी है। उनका क्रिएटिनिन लेवल 4.6 हो गया है। इससे पहले भी वे लंबे समय तक दिल्ली एम्स में इलाज करवा चुके हैं। जहां से छुट्टी मिलने के बाद वे कुछ दिन दिल्ली में रहे औब बाद में वापस बिहार लौटे थे। कोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाले में सजा सुनाई है। तबीयत खराब होने के रांची के रिम्स में उनका इलाज चल रहा है। 

Exit mobile version