Site icon Hindi Dynamite News

Bihar: CM नीतीश की जगह आरसीपी सिंह बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रह चुके हैं IAS अफसर, जानिये UP से उनका ये नाता

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार की जगह आरसीपी सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Bihar: CM नीतीश की जगह आरसीपी सिंह बने JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, रह चुके हैं IAS अफसर, जानिये UP से उनका ये नाता

पटना: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आज एख अहम फैसला लिया गया। बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जगह आरसीपी सिंह को पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आरसीपी सिंह को को नीतीश कुमार के बेहद करीबी और भरोसेमंद माना जाता है। नीतीश कुमार ने ही आरसीपी सिंह के नाम के प्रस्ताव रखा, जिसे स्वीकार कर लिया गया

कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू का के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद, दोनों भूमिका एक साथ निभाना आसान नहीं था। नीतीश कुमार ने ही आरसीपी सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा और जिसका बाकी सदस्यों ने समर्थन किया

आरसीपी सिंह बिहार से जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद हैं। राजनीति में आने और जेडीयू में शामिल होने से पहले आरसीपी सिंह यूपी कैडर में आईएएस अफसर थे। उत्तर प्रदेश से उनका गहरा नाता रहा है। सिविल सर्विस के दौरान आरसीपी सिंह यूपी सरकार में काफी अहम विभागों में काम कर चुके हैं। वे नीतीश सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के मुस्तफापुर के रहने वाले 62 साल के आरसीपी सिंह का पूरा नाम रामचंद्र प्रसाद सिंह है। आरसीपी सिंह वे अवधिया कुर्मी जाति से आते हैं।

Exit mobile version