
मुंबई: सैफ अली खान के घर एक और बड़ी खुशखबरी आने वाली है। खुशखबरी ये है कि सैफ जल्द ही मामा बनने वाले हैं। उनकी बहन सोहा अली खान प्रेगनेंट हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार इस बात को खुद उनके पति कुणाल खेमू ने ये बात कंफर्म किया है।
कुणाल ने एक बयान में कहा, 'हां, यह सच है। इस साल के आखिर में आ रहे हमारे एक जॉइंट प्रॉडक्शन की घोषणा करने में बेहद खुशी महसूस हो रही है जो कि हमारा पहला बच्चा है। हम खुद को खुशकिस्मत महसूस कर रहे हैं और आप सभी का आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'
ये कुणाल और सोहा का पहला बच्चा होगा। अपने होने वाले बच्चे को कुणाल अपना और सोहा का ज्वाइंट वेंचर कह रहे है। दोनों ही परिवार इस खबर से काफी खुश हैं। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल सका है कि सोहा कितने महीने प्रेगनेंट हैं।
कुणाल और सोहा ने 25 जनवरी, 2015 में शादी की थी। दोनों की मुलाकात फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' के सेट पर हुई थी। दोनों शादी से पहले कई साल लिव-इन रिलेशनशिप में भी रहे हैं।
Published : 22 April 2017, 12:21 PM IST
Topics : करीना कपूर तैमूर पटौदी खानदान सैफ अली खान सोहा अली खान