
परसामलिक (महराजगंज): जमीनी विवाद में रात के अंधेरे में घर के अंदर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार परसामलिक थाने बिस्खोप गांव के टोला लक्ष्मीपुर में बीती रात जमीनी विवाद को लेकर रात के अंधेरे में घर के अंदर दो पक्षों में जमकर लाठी और डंडे चले हैं।
मार-पीट में चार लोग घायल हैं जिसमें से एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
थानेदार छुट्टी पर
परसामलिक के थानेदार प्रिंस कुमार छुट्टी पर हैं। प्रभारी थानेदार से थाना संभल ही नही रहा है। जमीनी विवाद में मार–पीट होने के 24 घंटे बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
थाने पर तैनात एसआई कमलेश यादव ने बताया कि तहरीर मंगवाई गई है जल्द की कार्यवाही की जाएगी।
Published : 30 April 2024, 11:56 AM IST
Topics : injured Out Of Control Parasamlik police station ज़मीनी विवाद परसामलिक थाना बेलगाम रात लाठियां सोशल मीडिया