Pankaj Udhas: मशहूर गजल गायक पंकज उधास ने किया उदास, 72 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का सोमवार 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 February 2024, 4:21 PM IST

मुंबई: मशहूर गजल गायक पंकज उधास का 72 साल की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार को उन्होंने दुनिया का अलविदा कह दिया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से संगीत की दुनिया में मातम पसर गया है।

पंकज उधास ने सोमवार की सुबह लगभग 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से बॉलीवुड समेत संगीत की दुनिया में उदासी छा गई है। 

गजल गायक पंकज उधास के निधन की जानकारी उनकी बेटी ने दी है।

पंकज उधास को पद्म श्री से नवाजा गया था।

पंकज के निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। उनके फैंस और हर संगीत प्रेमी सोशल मीडिया पर नम आंखों से पंकज उधास को आखिरी श्रद्धांजलि दे रहा है।  

Published : 
  • 26 February 2024, 4:21 PM IST