
लखनऊ: यूपी में पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है।
मतदान 15 अप्रैल, 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान होंगे।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक 2 मई को पंचायत चुनाव की मतगणना होगी।
यह भी पढ़ेंः UP Panchayat Election- पंचायत चुनाव के लिये आरक्षण सूची जारी, यहां देखें फाइनल लिस्ट
गांव की सरकार के चुने हुए नुमाइंदों का कार्यकाल 25 दिसबंर को ही समाप्त हो चुका है। इसके बाद से ही वहां की सारी कमान प्रशासन के हाथों में थी।
उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव के लिये राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतों के आरक्षण एवं आवंटन की सूची को जारी कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार को पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 के लिए त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण एवं आवंटन की सूची को विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दी है।
आरक्षण की सूची को रात पंचायती राज विभाग की वेबसाइट www.panchayatiraj.up.nic.in पर देखा जा सकता है।
Published : 26 March 2021, 10:35 AM IST
Topics : उत्तर प्रदेश