
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में बुधवार को 3.4 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार अधिकारियों बताया कि भूकंप से किसी नुकसान की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन की एक विज्ञप्ति के अनुसार, भूकंपीय गतिविधि एक बजकर 47 मिनट पर दर्ज की गई। हालांकि, अधिकारियों ने भूकंप के केंद्र का सटीक स्थान नहीं बताया।
उन्होंने बताया कि अभी तक किसी के घायल होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। जिले में पहले भी कई बार भूकंप के झटके आ चुके हैं।
Published : 3 January 2024, 9:07 PM IST
Topics : Palghar Earthquake तीव्रता दहला पालघर भूकंप महाराष्ट्र