एलन मस्क की टेस्ला पाकिस्तान में लॉन्च नहीं हुई तो पाकिस्तान के लोगों ने अपना ही जुगाडू टेस्ला साइबर ट्रक बना लिया है, जिसका अब खूब मज़ाक बनाया जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर लोगों के लिए हंसी कंट्रोल कर पाना मुश्किल होता है। खासकर पाकिस्तान से जो वीडियो सामने आते हैं वो भी लोगों को खूब हंसाने का काम करते हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक, अब पाकिस्तान की एक जुगाडू वीडियो वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोगों का हंस हंसकर बुरा हाल हो गया है। इस वीडियो में एलन मस्क की टेस्ला साइबर ट्रक की नकल करके एक गाड़ी बनाई गई है।
एलन मस्क की टेस्ला पाकिस्तान में लॉन्च नहीं हुई तो पाकिस्तान के लोगों ने अपना ही जुगाडू टेस्ला साइबर ट्रक बना लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
इस मजेदार वीडियो को देखकर लोग खूब लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो में एक गाड़ी को देखा जा सकता है जो साइबर ट्रक की क्यूबिकल और एंगुलर डिजाइन की पूरी तरह से नकल करती है। टेस्ला साइबर ट्रक की आकर्षक और अनोखी डिजाइन को देखते हुए पाकिस्तान के इस वाहन निर्माता ने उसी लुक को अपनाने की कोशिश की है।
इस वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर @FrontalForce नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया है, पाकिस्तान में टेस्ला हुई लॉन्च।
जमकर कमेंट कर रहे हैं लोग
इस वीडियो पर लोग मज़ेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने एलन मस्क को टैग करते हुए लिखा, ''आप और आपकी टीम इसे देखकर बेहोश हो जाएगी'' तो दूसरे यूजर ने लिखा, ''ये टेस्ला है या तसला है''। एक यूजर ने लिखा, "साइबर ट्रक का पाकिस्तान वर्जन।" जबकि एक और यूजर ने इसे देखकर कहा, "ये तो लगता है साइबर ट्रक का ब्रोमन वर्जन है।"
इस वीडियो को देख जहां एक तरफ लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे असली टेस्ला से किफायती बता रहे हैं। कुछ यूजर्स ने तो इस गाड़ी की तुलना फिल्मों की फ्यूचरिस्टिक कारों से भी कर दी है। वहीं, कुछ लोगों ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा कि, यह नकल असल में पाकिस्तान के इनोवेटिव व्यू को दिखाती है।
कैसा है असली साइबर ट्रक?
एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के साइबर ट्रक को बेहद मजबूत बनाया गया है। यह एक बुलेटप्रूफ ट्रक है, जो कई तरह के हमलों को झेलने की ताकत रखता है। इतना ही नहीं यह एक बार चार्ज होने पर 340 किमी तक चल सकता है।