सोनिया गांधी से अभ्रदता को लेकर कांग्रेसियों में आक्रोश, अमेठी में स्मृति ईरानी के विरोध में सड़कों पर प्रदर्शन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अभ्रदता को लेकर कांग्रेसियों में व्यापक रोष है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 July 2022, 4:21 PM IST

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से कथित तौर अभ्रदता को लेकर कांग्रेसियों में व्यापक रोष है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सड़कों पर उतरकर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया है। कांग्रेसियों का कहना है कि पुलिस लाठीचार्ज में कई कांग्रेसी घायल हुए हैं। 

यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी से अभ्रदता के खिलाफ महिला कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के सामने फूंका स्मृति ईरानी का पुतला

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में अमेठी में बड़ी संख्या कांग्रेसी सड़क पर उतरे और विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: आदिवासी मंत्रियों ने की अधीर रंजन चौधरी के बयान की निंदा, कहा- सोनिया गांधी करें क्षमायाचना

 

प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान स्मृति ईरानी ने खुद फोनकर अमेठी के लोगों व कांग्रेस के कार्यकताओं पर लाठी चार्ज करवाई, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। कांग्रेसी स्मृति ईरानी से माफी की मांग कर रहे है।

Published : 
  • 29 July 2022, 4:21 PM IST

No related posts found.