
नई दिल्ली: पूरे देश में सभी चुनाव एक साथ कराने के लिये भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की अध्यक्षता में 'एक देश-एक चुनाव' पर गठित समिति ने गुरूवार को राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
उच्च स्तरीय समिति ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और 'एक देश-एक चुनाव' पर 18500 से अधिक पृष्ठों वाली अपनी रिपोर्ट सौंपी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा देश में एक साथ चुनाव कराने की संभावनाओं की तलाश करने के लिये 2 सितंबर, 2023 को इस समिति का गठन किया था।
समिति ने कई विशेषज्ञों के साथ चर्चा और 191 दिनों की रिसर्च के बाद यह रिपोर्ट और अपनी अनुशंसा सौंप दी है।
Published : 14 March 2024, 12:14 PM IST
Topics : Kovind Committee One Nation One Election President Report एक देश एक चुनाव पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द रिपोर्ट