
मुंबई: मुंबई में कुर्ला के नाइक नगर में सोमवार की रात चार मंजिला इमारत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए।
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक आठ लोगों को बचा लिया गया है जबकि 20 से अधिक लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। (वार्ता)
Published : 28 June 2022, 11:00 AM IST
Topics : कुर्ला गिरने चार मंजिला नाइक नगर मुंबई