महराजगंज: पुलिस ने नाबालिग बच्ची से छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार

महराजगंज के चौक थाना में एक लड़के ने एक नाबालिग बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ छेड़खानी किया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़ें पूरी जानकारी..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 April 2019, 11:50 AM IST

महराजगंज: चौक थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत खजुरियाँ मे रविवार को दुर्गेश प्रजापति पुत्र रूदल प्रजापति के लड़के ने एक आठ साल के बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर बुलाया और  पैसे देकर उसे दुकान से कुछ लाने को बोला।

 

जब लड़की ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया तो इसके बाद दुर्गेश प्रजापति ने लड़की को छत पर बुलाकर ऊसके साथ छेड़छाड़ किया। लड़की ने घर जाकर ये सारी बातें अपने घर वाले को बताई। 

लड़की के परिजनों ने थाने पर जाकर तरहरी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और घटना की छानबीन कर रही है। 

Published : 
  • 2 April 2019, 11:50 AM IST

No related posts found.