महराजगंज: इंटरनेशनल वुमन्स डे पर थानेदार ने गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को बांटे कपड़े..

आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस है। इस अवसर पर महराजगंज में गरीब महिलाओं को कपड़ा देकर सम्मान बढ़ाया है। सम्मान पाकर गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 March 2019, 12:55 PM IST

महराजगंज: पनियरा थाने पर आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कुछ अलग तरीके से मनाया गया। यहां के थानेदार अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में गरीब महिलाओ को आज अंग वस्त्र देकर महिलाओ का सम्मान बढ़ाया है।

थानेदार ने गरीब व जरूरतमंद महिलाओं को बांटे कपड़े

 

सम्मान पाकर उनके चेहरे खिल उठे। कपड़ा वितरण के बाद अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान पर किसी पर प्रकार का आंच नही आने दी जायेगी। पनियरा विकास खण्ड के अंतर्गत गरीब महिलाओं को महिला दिवस पर अलग-अलग जगहों पर इसी तरह की कार्क्रम चला कर महिलाओ का सम्मान किया गया ।

Published : 
  • 8 March 2019, 12:55 PM IST

No related posts found.