Site icon Hindi Dynamite News

Omicron Case Update: इस चुनावी राज्य में भी पहुंचा ओमिक्रॉन, जानिए देश में कुल मामलों की संख्या

कोरोना का नया वेरिएंट Omicron अब भारत के 22 राज्यों तक पहुंच गया है। वहीं पूरे देश में Omicron के कुल मामलों की संख्या 950 के पार हो गई है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Omicron Case Update: इस चुनावी राज्य में भी पहुंचा ओमिक्रॉन, जानिए देश में कुल मामलों की संख्या

नई दिल्ली: देश में आए दिन कोरोना के नए वेरिएंट Omicron के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। Omicron अब भारत के 22 राज्यों तक पहुंच गया है। बुधवार को चुनावी राज्य पंजाब में भी Omicron का पहला मामला सामने आया। कोरोना की डेली रिपोर्ट की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में Omicron के कुल मामले बढ़ कर 962 हो गए हैं। वहीं 320 लोग Omicron से रिकवर भी हुए हैं।  
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि Omicron के सबसे ज्यादा मामले राजधानी दिल्ली से सामने आए है। जहां Omicron के कुल मामलों की संख्या 263 है, जिसमें से 57 लोग रिकवर हो गए है। वहीं दूसरे नबंर पर महाराष्ट्र है, जहां Omicron के कुल 252 मामले हो गए है। हालांकि इनमें से 99 लोग ठीक भी हो गए है। 

दिल्ली और महाराष्ट्र के अलावा गुजरात से 97, राजस्थान से 69, केरल से 65, तेलंगाना से 62, तमिलनाडु से 45, कर्नाटक से 34, आंध्र प्रदेश से 16, हरियाणा से 12, पश्चिम बंगाल से 11, मध्या प्रदेश से 9, ओडिशा से 9, उत्तराखंड से 4, चंडीगढ़ से 3, जम्मू-कश्मीर से 3, उत्तर प्रदेश से 3,  गोवा से 1, हिमाचल प्रदेश से 1, लद्दाख से 1, मणिपुर से 1 और पंजाब से 1 Omicron मामले सामने आए है।  बता दें कि हाल ही में WHO ने दुनिया के सभी देशों को ये चेतवानी दी थी, कि Omicron अब खतरनाक होता रहा है। 

Exit mobile version