ऋतिक रोशन तलाक के 3 साल बाद फिर करेंगे शादी, जानिये कौन है उनकी नई दुल्हन

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन सुजैन खान से तलाक के लगभग 3 साल बाद फिर शादी करने जा रहे हैं। कौन है वो, जिससे ऋतिक शादी करने जा रहे हैं..जानिये उनकी नई दुल्हन के बारे में..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 18 January 2018, 10:43 AM IST

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन पत्नी सुजैन खान से तलाक के लगभग 3 साल बाद शादी करने जा रहे हैं। आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन है वो जिससे ऋतिक शादी करने जा रहे हैं। बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान ही है जिससे वो शादी करने वाले हैं। 

 

ऐसा कहा जा रहा है कि ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान के बीच की सारी गलतफहमियां खत्म हो चुकी है। इन दोनों की शादी के बारे में ऋतिक के एक खास दौस्त ने बताया कि वे दोनों एकबार फिर से अपने रिश्ते को जोड़ना चाहते हैं। वैसे तो आपने देखा होगा कि तलाक के बाद वे दोनों एक साथ टाइम बिताते हुए देखे गये। चाहें उनके बेटे का जन्मदिन हो या फिर कोई पार्टी दोनों एक साथ स्पॉर्ट होते थे। 

 

बता दें कि साल 2014 में सुजैन खान से तलाक के बाद ऋतिक का नाम एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ विवादों में जुड़ा था उस समय भी सुजैन खान ने ऋतिक का साथ दिया था। वहीं हाल ही में ऋतिक रोशन का जन्मदिन था इस मौके पर सुजैन ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि हमेशा तुम मेरे जीवन में सूरज की किरण की तरह रहोगे माई लाइफ। हमेशा मुस्कुराते रहो और हमेशा अपनी रौशनी बिखेरते रहो। इन सब बातों से साफ जाहिर होता है ये दोनों एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। वैसे शादी की बात को लेकर इन दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

 

Published : 
  • 18 January 2018, 10:43 AM IST

No related posts found.