Odisha Train Accident: ओडिशा रेल हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर केंद्रीय मंत्री ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की आधिकारिक संख्या पर सवाल उठाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा और कहा कि किसी को भी इस त्रासदी पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 5 June 2023, 12:31 PM IST

ठाणे: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में मरने वालों की आधिकारिक संख्या पर सवाल उठाने को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर  निशाना साधा और कहा कि किसी को भी इस त्रासदी पर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

इससे पहले दिन में, ममता बनर्जी ने ट्रेन दुर्घटना के संबंध में रेल मंत्रालय द्वारा दिये गए आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अकेले उनके राज्य के ही 61 लोगों की मौत हुई है और 182 अब भी लापता हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर शहर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि ओडिशा ट्रेन दुर्घटना दिल दहला देने वाली है।

हादसे में मौत के आधिकारिक आंकड़े पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री द्वारा सवाल उठाने पर उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी अपनी ‘ममता’ खो चुकी हैं। आंकड़े राज्य (ओडिशा) सरकार द्वारा दिए गए थे जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन नहीं है।”

उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं पर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

अधिकारियों के अनुसार, बालासोर में तीन ट्रेनों की भिड़ंत में कम से कम 275 लोगों की मौत हुई है।

Published : 
  • 5 June 2023, 12:31 PM IST

No related posts found.