Odisha Politics: मोहन माझी होंगे ओडिशा के नये CM, केवी सिंह और प्रभाती डिप्टी सीएम, शपथ ग्रहण कल

ओडिशा में नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मुख्यमंत्री के साथ ही दो डिप्टी सीएम भी होंगे। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 June 2024, 6:08 PM IST

भुवनेश्वर: ओडिशा विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने वाली भाजपा ने राज्य के नये मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। मोहन मांझी ओडिशा के नये सीएम होंगे। उनके साथ दो डिप्टी सीएम भी होंगे। 

भाजपा विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिये मोहन मांझी के नाम पर मुहर लगी।  

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मोहन मांझी के साथ केवी सिंह देव और प्रभाती परिदा के रूप में दो उप-मुख्यमंत्री भी होंगे। 

ओडिशा की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल बुधवार को होगा।

मोहन माझी ओडिशा के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यमंत्री होंगे। हालिया विधानसभा चुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) समेत पार्टी प्रमुख नवीन पटनायक को 24 साल बाद करारी हार का सामना करना पड़ा।

इसी हार के साथ बीजद और नवीन पटनायक के 25 सालों का राज भी ओडिशा में समाप्त हो गया और भाजपा पहली बार राज्य में सत्ता में आई। 

Published : 
  • 11 June 2024, 6:08 PM IST