
ओडिशा: भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह जानकारी रेलवे के अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की अभी कोई सूचना नहीं है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार रेलवे की टीमें ट्रैक बहाली के काम के लिए मौके पर पहुंच गई हैं। उन्होंने बताया कि मालगाड़ी के डिब्बे निचली लाइन पर बेपटरी हुए, इसलिए मध्य और ऊपरी लाइन पर ट्रेन परिचालन सुचारु है।
Published : 26 July 2024, 12:18 PM IST
Topics : Bhubaneswar railway station derailed Goods train Odisha उतरे ओडिशा पटरी भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन मालगाड़ी