यूपी उपचुनाव: नूरपुर विधानसभा में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत

पश्चिमी यूपी के नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को तगड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इन चुनाव में समाजवादी पार्टी की बड़ी जीत हुई है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 31 May 2018, 12:46 PM IST

नई दिल्ली:  यूपी के नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने बड़ी जीत हसिल की है। इस उपचुनाव में भाजपा को तगड़ी हार का सामना करना पड़ा। नूरपुर सपा प्रत्याशी नईमुल हसन जीत दर्ज की है। इन चुनाव परिणामों को 2019 के लोत सभा चुनावों के मद्देनजर काफी अहम माना जा रहा है।

 

 

नूरपूर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी नईमुल हसन ने भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह को 6688 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। अवनी सिंह पूर्व विधायक स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह की पत्नी की पत्नी हैं। 

नईमुल हसन की जीत के बाद प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 

यूपी उपचुनाव के परिणामों को 2019 के लोकसभा चुनावों के लिये महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले यूपी में गोरखपुर और फूलपुर में हुए उपचुनाव में भी सपा ने भाजपे को हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी।

 

Published : 
  • 31 May 2018, 12:46 PM IST

No related posts found.