Road Accident in UP: यूपी में सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत

जनपद के दादरी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक सड़क हादसे में कांवड़ यात्रा पर निकले 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 July 2022, 6:48 PM IST

नोएडा: जनपद के दादरी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक सड़क हादसे में कांवड़ यात्रा पर निकले 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान के करौली के रहने वाले बृजलाल उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे थे तभी मंगलवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

उन्हें गंभीर हालत में नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। जिसके बाद शव बुधवार को परिजनों को सौंप दिया गया। (भाषा)

Published :  20 July 2022, 6:48 PM IST