Noida Metro Record: नोएडा मेट्रो में एक दिन में सर्वाधिक यात्रियों के सफर करने का बना रिकार्ड, जानिये पूरा अपडेट

नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बताया कि 12 जुलाई को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो से 88,646 यात्रियों ने सफर किया, जो इस मेट्रो में एक दिन में यात्रियों की सर्वाधिक संख्या हैं। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 14 July 2023, 11:44 AM IST

नोएडा: नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने  बताया कि 12 जुलाई को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो से 88,646 यात्रियों ने सफर किया, जो इस मेट्रो में एक दिन में यात्रियों की सर्वाधिक संख्या हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एनएमआरसी ने बताया कि एक्वा लाइन पर सवारियों की संख्या में वृद्धि का एक कारण इस सप्ताह ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम है।

उसने बताया कि इस सप्ताह आयोजित ‘श्रीमद्भगवद कथा’ के दौरान 12 जुलाई को 88,646 यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले 11 जुलाई को 58,231 और 10 जुलाई को 54,516 यात्रियों ने सफर किया था।

Published : 
  • 14 July 2023, 11:44 AM IST

No related posts found.