
नोएडा (उत्तर प्रदेश): थाना जेवर क्षेत्र के मुंडेरा गांव में एक महिला का शव मंगलवार को उसके घर में पंखे से लटका मिला।
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आरती देवी (21) का शव उनके घर में पंखे से फंदे से लटका हुआ मिला। ससुराल वालों का कहना है कि आरती ने आत्महत्या की है। वहीं महिला के भाई का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक मुंडेरा गांव के रहने वाले शिवम की तीन साल पहले आरती देवी (21) के साथ शादी हुई थी।
सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।
Published : 27 June 2023, 2:46 PM IST
Topics : आत्महत्या उत्तर प्रदेश दहेज हत्या नोएडा पुलिस महिला शव