
पटनाः बिहार में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। इस सिलसिले में आज जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम नीतीश कुमार की पांच रैलियां है। नीतीश कुमार गया के शेरघाटी और औरंगाबाद के रफीगंज में नीतीश रैली को संबोधित कर चुके हैं।
तेजस्वी यादव से सवाल
सोमवार को नीतिश कुमार ने पहली रैली गया के शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र में की है। इस रैली में उन्होंने महागठबंधन द्वारा सरकारी नौकरी के वादे पर निशाना कसा है। तेजस्वी यादव के 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर नीतीश कुमार ने कहा कि अरे पैइसवा कहां से आवेगा तोहरा, क्या ये संभव है?
लालू यादव पर निशाना
रैली में नीतीश कुमार ने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि- पति जब अंदर गए तो पत्नी (राबड़ी देवी) को बैठा दिया, लेकिन महिलाओं के लिए उन्होंने क्या किया बताएं।
Published : 19 October 2020, 1:59 PM IST
Topics : Bihar Election Janta Dal United Nitish Kumar tejasawi yadav जनता दल यूनाइटेड तेजस्वी यादव नीतीश कुमार बिहार राष्ट्रीय अध्यक्ष