विप्लव कुमार देव होंगे त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री, बर्मन बनेंगे डिप्टी सीएम

भाजपा ने त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। केन्द्रीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम पद के लिए विप्लव कुमार देव के नाम का ऐलान किया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 March 2018, 1:14 PM IST

नई दिल्ली: भाजपा ने त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम पद के लिए विप्लव कुमार देव के नाम का ऐलान किया है। 

विप्लव कुमार देव की त्रिपुरा की राजनीति में एक चिर-परिचित नाम है और वह त्रिपुरा बीजेपी के भी अध्यक्ष हैं। विप्लव कुमार देव ने त्रिपुरा बनामलिपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा। इस विधानसभा चुनाव में प्रभारी सुनील देवधर के साथ विप्लव पूरे चुनावों का नेतृत्व करते रहे। 

विप्लव कुमार देव ने कहा कि जिष्णु देव वर्मन त्रिपुरा के डिप्टी सीएम होंगे।

त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री के रूप में विप्लव कुमार देव का नाम सबसे आगे चल रहा था, जिस पर आज मुहर लग गयी।

Published :  6 March 2018, 1:14 PM IST