Bhojpuri Rap: पहली बार रैपर लुक में नजर आए निरहुआ, नागिन धुन में लगाया भोजपुरी तड़का

भोजपुरी स्टार निरहुआ को वैसे आपने कऊ रोल में देखा होगा, पर रैपर के रूप में शायद नहीं देखा होगा। कुछ समय पहले ही निरहुआ के एक गाना रिलीज हुआ है जिसमें वो फुल डिस्को के लुक में नजर आ रहे हैं। आप भी डाइनामाइट न्यूज़ पर देखें ये बेहद ही मजेदार गाना..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 28 April 2020, 4:40 PM IST

नई दिल्लीः भोजपुरी स्टार निरहुआ ने यूं तो अपनी कई फिल्मों में कई तरह के रोल किए हैं। इसके बावजूद कभी उन्होनें एक रैपर का रोल नहीं किया है। कुछ समय पहले निरहुआ का एक गाना रिलीज हुआ है जिसमें वो फुल डिस्को और क्लब के रूप में नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल का नया रोमांटिक गाना हो रहा वायरल, रिलीज होते ही मिले लाखों हिट्स

इस लुक में वो कहर ढा रहे हैं। इस गाने में उनके चमकदार कपडे़ और डिस्को डांस वाले डांस मूव्स और सबसे धमाकेदार हैं। इस गाने की खासियत ये है कि इसमें वो नागिन की धुन में नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में पति से दूर नई दुल्हन कुछ इस तरह सुना रही अपना दर्द, छाया अक्षरा सिंह का नया गाना

इस गाने का नाम है ‘लभर कहतिया सॉरी’ (Lobher Kehtiya Sorry) गाना खुद निरहुआ ने गाया है। गाने के बोल आरआर पंकज विश्वास ने लिखे हैं और संगीत विनय विनायक ने दिया है। निरहुआ का यह गाना 16 मार्च को रिलीज़ हुआ था। इस वीडियो को अब तक 40 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

Published : 
  • 28 April 2020, 4:40 PM IST