भगोड़ा हीरा कारोबारी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार..

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 13000 करोड़ सहित कई अन्‍य बैंकों को चूना लगाने वाले भारत के भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 March 2019, 5:03 PM IST

नई दिल्‍ली: देश को हजारों करोड़ का चूना लगाकर भागने वाले नीरव मोदी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर देश की कई एजेंसियां लगी हुई थी। अब एजेसिंयों को उसके प्रत्‍यपर्ण कराने के लिए ब्र‍िटेन के साथ बातचीत करनी होगी। 

नीरव मोदी देश से करीब 13 महीने पहले  फरार हो गया था। उस पर पीएनबी के 13 हजार करोड़ सहित कई हजार करोड़ का कर्ज था। जिसे वह बिना चुकाए विदेश भाग गया था। अभी कुछ दिन पहले की पहली बार वह लंदन में बेखौफ घूमते दिखा था। जिसके बाद से ही भारतीय एजेंसियों ने ब्रिटेन से संपर्क साधा था। जिसके बाद से ही उस पर गिरफ्तारी का दबाव बढ़ता जा रहा था।

बुधवार को लंदन में नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी को भारतीय एजेंसियों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। ज्ञात हो कि भारतीय एजेंसी सीबीआई और ईडी उसके प्रत्‍यपर्ण के संदर्भ में लगातार लगी हुई थी। नीरव मोदी को लंदन के स्थानीय समयानुसार सुबह 11.20 बजे लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया जाना है।

पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी है नीरव 

नीरव मोदी पर मेहुल चौकसी के साथ मिलकर 13700 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जांच कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ मुंबई की विशेष अदालत में भी मामला चल रहा है।

गिरफ्तारी की खबर के बाद से ही पीएनबी के शेयरों में उछाल 

भगोड़े कारोबारी नीरव की गिरफ्तारी के बाद से ही शेयर मार्केट में एक बड़ा बदलाव दिखा। लगातार डाउन चल रहे पीएनबी के शेयरों में जबरदस्‍त उछाल दिखा। इससे पीएनबी के शेयरधारकों पर खुशी लौट आई है।

लंदन के 72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रह रहा नीरव

नीरव लंदन के वेस्ट एंड इलाके में 72 करोड़ रुपए के अपार्टमेंट में रह रहा है। इसके लिए हर महीने 15.5 लाख रुपए किराया चुका रहा है।

भारतीय एजेंसियों ने 1873 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच की

प्रवर्तन निदेशालय प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएलएए) के तहत नीरव की 1,873.08 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच कर चुका है। नीरव और परिवार से जुड़ी 489.75 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त भी की जा चुकी है।

Published : 
  • 20 March 2019, 5:03 PM IST

No related posts found.