दक्षिणी दिल्ली के एक फ्लैट में नाइजीरियाई महिला का शव मिला

दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में शुक्रवार को एक नाइजीरियाई महिला का शव उसके किराए के फ्लैट में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 29 April 2023, 8:12 AM IST

नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के मैदान गढ़ी इलाके में शुक्रवार को एक नाइजीरियाई महिला का शव उसके किराए के फ्लैट में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला का शव बेड के बॉक्स के अंदर चादर में लिपटा हुआ था। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने बंद फ्लैट से बदबू आने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि नकली चाबी बनाने वाले की मदद से फ्लैट को खोला गया और उन्होंने देखा कि एक महिला का शव चादर में लिपटा हुआ है।

उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान फ्लोरा गोल्ड (35) के तौर पर हुयी है।

उन्होंने बताया कि मामले में नाइजीरियाई नागरिक ओबिके एलेक्जेंडर ओबिनोजी (40) को पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

 

Published :  29 April 2023, 8:12 AM IST