नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों ने 8 नाविकों को रिहा किया

नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों ने रूस के सात और यूक्रेन के चालक दल के एक सदस्य को रिहा कर दिया गया है।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 March 2017, 1:02 PM IST

मॉस्को: नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों ने रूस के सात और यूक्रेन के चालक दल के एक सदस्य को रिहा कर दिया गया है। सेवस्टोपोल मानवाधिकार आयुक्त पावेल बुत्साई के मुताबिक, "रूसी नाविक फ्रैंकफुर्ट के हवाईअड्डे पहुंच गए हैं और आगामी दिनों में अपने देश लौट जाएंगे।"

ये नाविक क्रीमिया के सेवस्टोपोल के स्थानीय निवासी हैं।

उन्होंने कहा, वे सभी खुश हैं।"

हालांकि, बुत्साई ने रिहा किए गए लोगों की जानकारियां उजागर नहीं की हैं। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा है कि सभी प्रयास सफल और प्रभावकारी रहे। यह जहाज जर्मनी की कंपनी ब्रीस स्कीफहर्ट्स का है।

नाइजीरिया के समुद्री लुटेरों ने पांच फरवरी को गिनी की खाड़ी में नौका पर हमला कर दिया था। चालक दल के आठ सदस्यों को अगवा कर लिया गया था। (आईएएनएस)

Published :  6 March 2017, 1:02 PM IST