
कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई में पुलिया जाम होने के कारण बारिश का पानी काफी दिनों से रुका हुआ था। यहां रहने वाले दर्जनों घर के लोग काफी परेशान थे। बच्चों को स्कूल और परिजनों को मार्केट जाने के लिए पानी में घुसकर ही जाना पड़ रहा था। बारिश का पानी रुका होने के कारण बदबू उठने से उसमें कई तरह के कीड़े-मकोड़े जहरीले सांप बिच्छू घर में घुस जा रहे थे, जिससे आस-पास के लोग काफी परेशान थे। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत जिम्मेदारों से की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
डाइनामाइट न्यूज़ ने इस समस्या की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर चलने के बाद ही जाम पुलिया को ग्राम विकास अधिकारी धर्मेंद्र तिवारी और कोल्हुई ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति ने पहुंचकर खुलवाया, जिससे बारिश का रुका हुआ पानी अब निकलने लगा। लोगों ने राहत की सांस ली है।
Published : 8 August 2024, 11:53 AM IST
Topics : Kolhui public Representative कोल्हुई जनप्रतिनिधि पानी पुलिया महराजगंज