प्रेमी जोड़े को खंभे में बांधने और मार–पीट के ममाले में नया मोड़ , देखिए क्या बोले महराजगंज के SP सोमेंद्र मीना

फरेंदा थाने के एक गांव में प्रेमी जोड़े को खंभे में बांधने और मार–पिट मामले में पुलिस अधीक्षक का बयान सामने आया है। जानिए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 December 2023, 4:27 PM IST

महराजगंज: फरेंदा थाने के एक गांव में पांच बच्चो की मां प्रेमी संग फरार हो गई थी। जब वापस घर आई तो गांव के कुछ लोगो द्वारा खंभे में बांधने और उनके साथ मार–पिट का मामला प्रकाश में आया था।

जब इसकी खबर डाइनामाइट न्यूज़ ने प्रमुखता से चलाई तो आज इस मामले में जनपद के पुलिस अधीक्षक का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कहा की दिनांक 19.12.2023 को सोशल मीडिया पर थाना फरेंदा क्षेत्र का एक वीडियो हो वायरल हो रहा था।

जिसके संबंध में जानकारी किया गया तो ज्ञात हुआ कि महिला अपने प्रेमी के साथ कुछ वर्षों से साथ में रह रही थी। महिला के पति की लगभग 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी। इस पर गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा आपत्ति व्यक्त कर उनके साथ में मार–पीट किया गया था। 

जिस पर थाना फरेंदा में तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुए एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की जा चुकी है। और अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश की कार्यवाही की जा रही है।

अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है तथा अन्य अभियुक्तो पर अधिकतम कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Published : 
  • 20 December 2023, 4:27 PM IST

No related posts found.