Weather Update: दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान, तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक, जानिये मौसम अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 2 June 2022, 11:26 AM IST

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि इस सप्ताह लू चलने की आशंका नहीं है। बृहस्पतिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि औसत से एक डिग्री कम था।

आईएमडी के अधिकारियों ने कहा, “शहर में बृहस्पतिवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।” सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई। (भाषा)

Published : 
  • 2 June 2022, 11:26 AM IST

No related posts found.