देश में चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़, साजिशकर्ता गिरफ्तार, जानिये पूरा मामला

देश कारोबार कर रही चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़ करते हुए इसके मुख्य साजिशकर्ता एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 September 2022, 10:56 AM IST

नयी दिल्ली: देश कारोबार कर रही चीन की फर्जी कंपनियों का भंडाफोड़ करते हुए इसके मुख्य साजिशकर्ता एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।

कंपनी मामलों के मंत्रालय के अधीन कार्यरत गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय ने बिहार के रास्ते सड़क मार्ग से देश से भागने की कोशिश कर रहे चीन के नागरिक जिलियान द्रोस्टे को कल गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

मंत्रालय ने आज यहां जारी बयान में बताया कि चीन की फर्जी कंपनियों के बारे में जानकारी मिलने के बाद गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय को इसकी जांच करने के लिए सौंपा गया।

यह भी पढ़ें: जेईई एडवांस्ड 2022 का रिजल्ट जारी, यहां देखें पूरा परिणाम

कुल मिलाकर 32 फर्जी चीनी कंपनियों की जानकारी मिलने के बाद यह कार्रवाई शुरू की गयी जिसमें इसके मुख्य साजिशकर्ता इस चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। ( वार्ता)

Published : 
  • 11 September 2022, 10:56 AM IST

No related posts found.