
नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिल्ली नगर निगम में सीटों की कुल संख्या 272 से घटाकर 250 निर्धारित कर दी है। दिल्ली गजट अधिसूचना में शनिवार को यह जानकारी सामने आई।
अधिसूचना में कहा गया कि एमसीडी में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आरक्षित सीटों की संख्या 42 तय की गई है। दिल्ली में पहले के तीन नगर निगम में कुल 272 वार्ड थे। उत्तरी और दक्षिणी निगर निगम में 104-104 वार्ड थे और पूर्वी नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में 64 वार्ड थे।
संसद ने तीनों नगर निकायों के एकीकरण के लिए पांच अप्रैल को दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक 2022 पारित किया था जिसके तहत वार्डों की कुल संख्या 250 निश्चित कर दी गई थी।
यह भी पढ़ें: भाजपा का दिल्ली सरकार पर हमला, कहा- केजरीवाल और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्याय
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के नगर निगम वार्डों के परिसीमन के लिए जुलाई में तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया था। (भाषा)
Published : 11 September 2022, 6:43 PM IST
Topics : अधिसूचना केंद्र सरकार गजट दिल्ली नगर निगम नई दिल्ली