New Rajya Sabha Members from UP: यूपी से निर्वाचित 11 में से इन 9 सदस्यों ने ली राज्य सभा सदस्यता की शपथ, देखिये सूची

शुक्रवार को 57 में से 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली, जिनमें से 9 सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में देखिये यूपी के सदस्यों की सूची

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 July 2022, 4:59 PM IST

नई दिल्ली: संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित 57 में से 27 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्यता की शपथ ली। सभापति एम वेंकैया नायडू ने इन सभी सदस्यों को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ दिलायी। ये सभी सदस्य हाल ही में हुए द्विवार्षिक चुनाव में विजयी हुए थे।

 

राज्य सभा के लिए शपथ लेने वालों में 9 सदस्य उत्तर प्रदेश से हैं। यूपी से निर्वाचित दो सदस्य शुक्रवार को शपथ नहीं ले सके।

 

यूपी से निर्वाचित शपथ लेने वाले राज्य सभा सदस्य

1)    डा. राधा मोहन दास अग्रवाल
2)    डा. लक्ष्मी कांत बाजपेयी 
3)    जयंत चौधरी
4)    मिथलेश कुमार
5)    डा. के. लक्ष्मण
6)    सुरेंद्र सिंह नागर
7)    बाबू राम निषाद
8)    दर्शना सिंह
9)    संगीता यादव

यूपी से ही दो सदस्य आज शपथ नहीं ले सके:

1)    कपिल सिब्बल 
2)    जावेद अली खान

Published : 
  • 8 July 2022, 4:59 PM IST

No related posts found.