जानिये, पवित्र अमरनाथ यात्रा से जुड़ा यह अपडेट, 7,500 से अधिक यात्रियों का नया जत्था रवाना

घाटी स्थित भगवान अमरनाथ के दर्शन के लिए पहलगाम और बालटाल के दो मार्गों से 7,500 से अधिक यात्रियों के नये जत्थे बुधवार को रवाना हुए। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 July 2022, 5:24 PM IST

श्रीनगर: घाटी स्थित भगवान अमरनाथ के दर्शन के लिए पहलगाम और बालटाल के दो मार्गों से 7,500 से अधिक यात्रियों के नये जत्थे बुधवार को रवाना हुए। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि 30 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को आज 43 दिन हो गए और अभी तक 2,37,000 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 4,802 तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन किए। (वार्ता)

Published : 
  • 21 July 2022, 5:24 PM IST