Football: भारत-नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय महिला फुटबॉल मैत्री मैच हुआ ड्रॉ, पढ़ें पूरा अपडेट

नेपाल ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में भारतीय महिला फुटबॉल टीम से 2-2 से ड्रा खेला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 16 February 2023, 2:45 PM IST

चेन्नई: नेपाल ने दो गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में भारतीय महिला फुटबॉल टीम से 2-2 से ड्रा खेला।

भारत और नेपाल की महिला फुटबॉल टीमों के बीच दो मैत्री मैच आयोजित किये गये हैं।

भारत के लिये सौम्या गुगुलोथ और इंदुमति काथिरेसन ने दूसरे हाफ में गोल दागे।

वहीं नेपाल के लिये सबित्रा भंडारी ने अंतिम मिनट में पनेल्टी से गोल किया और फिर उन्होंने इंजुरी टाइम में नेपाल के लिए बराबरी गोल दागा।

Published :  16 February 2023, 2:45 PM IST