फ्रांस में चल रहे ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन में करीब 69,000 लोग सड़क पर उतरे

फांस में शनिवार को ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में लगभग 58,600 लोगों ने हिस्सा लिया। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में जानिए इस प्रदर्शन के होने की वजह…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 February 2019, 11:51 AM IST

पेरिस: फांस में शनिवार को ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ईंधन में करों के वृधि और महंगाई के खिलाफ किया गया। इस प्रदर्शन में लगभग 58,600 लोगों ने हिस्सा लिया। खबरों की माने तो शनिवार को इस प्रदर्शन में लगभर 69,000 लोग सड़क पर उतरे। जिनमें से चार हजार लोगों ने पेरिस में आयोजित एक रैली में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: अर्जेंटीना के एक होटल में भीषण आग लगने से एक की मौत, 112 घायल

फांस में सरकार के खिलाफ बारह हफ्तों से प्रदर्शन चल रहा है। नवंबर से महीने में ईंधन के टैक्स में बढ़ोतरी की योजना के खिलाफ शुरु हुए प्रदर्शन के वजह से फांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आर्थिक नीतियों और महंगाई के खिलाफ व्यापक आंदोलन का रूप ले लिया।

यह भी पढ़ें: मिस्र की पूर्व डिप्टी गवर्नर को मिली 12 साल की सजा, जानें क्या है वजह

मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़पें भी हुई हैं। इस विरोध के दौरान लगभग 19 हजार प्रदर्शनकारी और लगभग 12 हजार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
 

Published : 
  • 3 February 2019, 11:51 AM IST