Ram Vilas Paswan के निधन पर आज राजकीय शोक..सभी राज्यों की राजधानी में झुका रहेगा राष्ट्रीय ध्वज

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के रामविलास पासवान के निधन की खबर से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनके सम्मान में आज राजकीय शोक की घोषणा की गयी है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 October 2020, 9:13 AM IST

पटना: केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के रामविलास पासवान के निधन की खबर से पूरे राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। उनके सम्मान में आज राजकीय शोक की घोषणा की गयी है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा।

इतना ही नहीं गृह मंत्रालय का कहना है कि उनके अंतिम संस्कार के दिन भी ध्वज झुका रहेगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बृहस्पतिवार को निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। 

बेटे चिराग पासवान ने दी पिता के निधन की जानकारी

रामविलास पासवान के निधन की जानकारी उनके बेटे चिराग पासवान ने ट्वीट कर दी और लिखा कि पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं। मिस यू पापा।

 कई सप्ताह से अस्पातल में थे भर्ती

बता दें कि तबीयत ठीक न होने की वजह से वो कई सप्ताह से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। वहीं हाल ही में उनके हृदय की सर्जरी हुई थी। 

Published : 
  • 9 October 2020, 9:13 AM IST