
नई दिल्ली: नए साल के मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग यानी (NCW) ने साल 2021 में महिला अपराधों के शिकायतों की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट अनुसार पिछले साल महिला अपराधों की 31, 000 शिकायते NCW को मिली थी, और ये आकड़ा साल 2014 के बाद का सबसे अधिक आकड़ा है। इन शिकायतों में आधे से ज्यादा मामलें उत्तर प्रदेश के है।
NCW ने रिपोर्ट करते हुए कहा कि साल 2020 के मुकाबले में 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की शिकायते 30 प्रतिशत ज्यादा बढ़ी है। आयोग द्वारा जारी किए आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 11, 013 शिकायते महिलाओं के भावनात्मक शोषण से संबंधित है। इसके अलावा 6, 633 शिकायतें घरेलू हिंसा से जुड़ी है, वहीं दहेज उत्पीड़न के 4,589 शिकायते थी।
पिछले साल महिला अपराधों की सबसे ज्यादा शिकायते उत्तर प्रदेश से सामने आई है। जहां 15, 828 शिकायते मिली है। वहीं दिल्ली से 3,336, हरियाणा से 1,460 , महाराष्ट्र से 1,504 और बिहार से 1, 456 शिकायतें मिली है। NCW ने कहा कि साल 2021 के जुलाई से सितंबर के महीने तक, हर महीने 3,100 से ज्यादा शिकायतें मिली हैं।
Published : 1 January 2022, 4:06 PM IST
Topics : complaints National Commission for Women women crimes Year 2021 उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय महिला आयोग शिकायत