Uttarakhand: सरोवरनगरी नैनीताल की नैनी झील में मिला महिला का शव

सरोवरनगरी नैनीताल में नैनी झील से गुरुवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है। इससे शहर में सनसनी फैल गयी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 June 2022, 2:58 PM IST

नैनीताल: सरोवरनगरी नैनीताल में नैनी झील से गुरुवार को एक महिला का शव बरामद हुआ है। इससे शहर में सनसनी फैल गयी। शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ठंडी सड़क पर आज सुबह की सैर को निकले लोगों को झील में शव तैरता हुआ नजर आया। पुलिस को तुरंत सूचना दी गयी। मल्लीताल कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक बिष्ट दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। (वार्ता)

Published : 
  • 23 June 2022, 2:58 PM IST

No related posts found.