महराजगंज: नगर पंचायत ने सही कराए खेल मैदान, 13 से होगी सांसद खेल स्पर्धा

युवा कल्याण विभाग के उबड खाबड़ पडे खेल मैदान को नगर पंचायत ने सांसद खेल स्पर्धा के लिए तैयार करा दिया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 12 February 2024, 10:52 AM IST

फरेंदा (महराजगंज): युवा कल्याण विभाग गणेशपुर का खेल मैदान काफी दिनों से खराब पडा हुआ था। सांसद खेल स्पर्धा की घोषणा होते ही नगर पंचायत ने काफी मशक्कत के बाद इस मैदान को खिलाडियों की सुविधा के लिए तैयार करा दिया है।

खिलाड़ियों में उत्साह 
नरेंद्र तिवारी शिक्षक ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा खेल मैदान का कार्य कराए जाने को लेकर खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं। इससे आसपास के युवक भी इस मैदान पर खेल सकेंगे। खिलाडी काजल, अभिषेक, करन, बालकेश ने बताया कि काफी दिनों से खेल मैदान को सही कराने की मांग की जा रही थी। 
क्या कहतीं हैं ईओ
इस संबंध में अधिशासी अधिकारी पूजा सिंह परिहार ने बताया कि खेल मैदान को खेलने योग्य बनाने के लिए पंचायत की टीम ने काफी मेहनत की। अब यह खेलने लायक हो गया है। 

यह होंगी प्रतियोगिताएं
दौड, र्शाटपुट, लंबी उंची कूद, ताइक्वांडो, कुश्ती, खो-खो, कबडडी, वालीबॉल, क्रिकेट, फुटबाल,  आदि खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 13 से 16 फरवरी तक विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा। 
यहां-यहां होंगे खेल
सदर विधानसभा के खेल शाहूजी महाराज स्पोर्टस स्टेडियम, फरेंदा विधानसभा के खेल मिनी स्टेडियम, पनियरा के खेल महंत अवैधनाथ स्टेडियम, नौतनवां के खेल महंत अवैधनाथ स्पोर्टस स्टेडियम, सिसवा विधानसभा के खेल बापू शताब्दी इंटर कालेज जहदा में आयोजित किए जाएंगे।

Published : 
  • 12 February 2024, 10:52 AM IST

No related posts found.