‘नागिन 3’: करिश्मा तन्ना के बाद एकता कपूर सामने लाई दूसरी नागिन

प्रोड्यूसर एक्ता कपूर, करिश्मा तन्ना के बाद एक दूसरी नागिन सामने लेकर आई है। इस लुक को एकता ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किये हैं। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 11 April 2018, 7:18 PM IST

मुंबई: प्रोड्यूसर एक्ता कपूर ने करिश्मा तन्ना के बाद एक दूसरी नागिन के लुक अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किये हैं। इस लुक में एक्ट्रेस अनिता हंसनंदानी नागिन के रूप में नजर आ रही है। इस लुक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। 

एकता कपूर ने सोमवार को पहले नागिन यानि करिश्मा तन्ना के लुक को शेयर किये थे। शेयर करने के बाद ही काफी लोगों ने इस लुक की सरहाना की। बता दें, पिछले दो सीजन में मौनी रॉय और अदा खान शो में 'नागिन' के रोल में दिखाई दी थीं और दोनों की इस जोड़ी ने खूब सुर्खियां तो बटोरी ही थी ।लेकिन  नागिन के सीदन 3 में मौनी और अदा दोनों नजरप नहीं आनेवाली है, क्योंकि दोनों ने शो को अलविदा कह दिया है। 

फिलहाल मौनी रॉय बॉलीवुड में डेब्यु करने जा रही है। वह एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से बड़े पर्दे पर एंट्री करने वाली हैं। इसके अलावा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आयेगी। 

Published :  11 April 2018, 7:18 PM IST