लेआउट प्लान में ही किया गया था तय, यूपी में टोल प्लाजा को भगवा रंग में रंगा गया

मुख्यमंत्री आवास के बाद हज हाउस समेत कई सरकारी इमारतों को भगवा रंग में रंगने के बाद यूपी में फिर इस तरह का मामला सामने आया है। अब एक टोल प्लाजा को भी इसी रंग में रंगा गया है, जिस पर विवाद बढ़ता जा रहा है। पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 17 June 2018, 11:45 AM IST

मुजफ्फरनगर: यूपी की राजधानी लखनऊ के हज हाउस को जनवरी माह में भगवा रंग में रंगने और उसके बाद कई इमारतों पर भी इसी तरह का रंग चढ़ाने को लेकर योगी सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। अब ऐसा ही एक और मामला यूपी में सामने आया है। इस बार मुजफ्फरनगर-सहारनपुर हाइवे पर मौजूद टोल प्लाजा को भी भगवा रंग में रंगा गया है, जिसके बाद फिर एक बार विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।

टोल प्लाजा को भगवा रंग देने के बारे में टोल से जुड़े अधिकारियों ने अपनी सफाई दी है। अधिकारियों का कहना है कि टोल प्लाजा के लेआउट प्लान में इसे भगवा रंग देना तय किया गया था। टोल निर्माण के डिजाइन में भगवा रंग शामिल था।

भले ही अधिकारी और टोल प्लाजा के संचालन से जुड़े लोग इसके बचाव में आ गये हों लेकिन भगवा रंग को लेकर फिर विवाद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। 
 

Published : 
  • 17 June 2018, 11:45 AM IST

No related posts found.