Site icon Hindi Dynamite News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को बधाई दी है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को दी बधाई

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बिद्यारानी देवी को बधाई दी है।

मुर्मू ने ट्वीट किया, “राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। आपने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और अपने छड़ उठाकर उसे प्रमाणित किया। प्रत्येक भारतीय आपकी सफलता की प्रसन्नता साझा करे।”

ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्राभार वर्ग में 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक हासिल किया है। (वार्ता) 

Exit mobile version