मुंबई: उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक फतेह बहादुर सिंह ने की महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात

मंगलवार को उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ विधायक फतेह बहादुर सिंह ने मुलाकात की। पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 November 2022, 2:37 PM IST

मुंबई: महाराष्ट्र स्थित राजभवन में अब से थोड़ी देर पहले संयुक्त उत्तर प्रदेश के दो दिग्गजों के बीच मुलाकात हुईं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक फतेह बहादुर सिंह ने उत्तराखंड के प्रथम मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की।

भाजपा विधायक फतेह बहादुर सिंह ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई। 

राज्यपाल को गणेश प्रतिमा भेंट करते फतेह बहादुर सिंह

इससे पहले श्री सिंह ने राज्यपाल को शॉल ओढ़ाकर अभिवादन किया फिर भगवान गणेश की प्रतिमा तथा एक पुस्तक भी भेंट की। 

राज्यपाल को पुस्तक भेंट करते फतेह बहादुर सिंह

इस मुलाकात के बाद बाहर निकले पूर्व मंत्री ने डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता से बातचीत में बताया कि संयुक्त उत्तर प्रदेश के जमाने से उनके श्री कोश्यारी से संबंध है और दोनों ने मिलकर राज्य के विकास के लिए काम किया है।

Published : 
  • 15 November 2022, 2:37 PM IST

No related posts found.