Stock Market: शेयर बाजार में बढ़त के साथ शुरू हुआ कारोबार, जानिये ये अपडेट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 231.3 अंक बढ़कर 57,376.52 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 94.6 अंकों की वृद्धि के साथ 17,110.90 अंक पर खुला। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 September 2022, 1:28 PM IST

मुंबई: शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 231.3 अंक बढ़कर 57,376.52 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 94.6 अंकों की वृद्धि के साथ 17,110.90 अंक पर खुला।इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त दर्ज की गयी।

यह भी पढ़ें: जानिये, शेयर बाजार में कैसी रही आज के कारोबार की शुरुआत

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 62.57 अंक उछलकर 24,615.33 और स्मॉलकैप सूचकांक 11.32 अंकों की बढ़त के साथ 27,864.99 अंक पर खुला।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में मंदी के साथ हुई कारोबार की शुरुआत, जानिये ये अपडेट

उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 953.70 अंक की बड़ी गिरावट लेकर 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे और करीब एक माह के निचले स्तर 57145.22 अंक पर आ गया।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 311.05 अंक लुढ़ककर 17016.30 अंक पर रहा था।(वार्ता)

Published :  27 September 2022, 1:28 PM IST