Stock Market: शेयर बाजार में मंगलवार को कैसी रही कारोबार की शुरूआत, जानिये ये बड़े अपडेट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 68.16 अंक चढ़कर 55,834.38 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1.9 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,632.90 अंक पर खुला। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 July 2022, 12:00 PM IST

मुंबई:  शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स आज 68.16 अंक चढ़कर 55,834.38 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 1.9 अंक की मामूली बढ़त के साथ 16,632.90 अंक पर खुला।हरे निशान के साथ खुले शेयर बाजार में मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त देखी गयी।

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 30.3 अंक की बढ़त के साथ 23,696.74 अंक और स्मॉलकैप सूचकांक 14.57 अंक ऊपर 26,753.71 अंक पर खुला। (वार्ता)

Published :  26 July 2022, 12:00 PM IST