Stock Market: जानिये, शेयर बाजार में कैसी रही आज के कारोबार की शुरुआत

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 114.54 अंक गिरकर 59,005.18 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.95 अंकों के दबाव के साथ 17,593.85 अंक पर खुला। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 23 September 2022, 11:53 AM IST

मुंबई: शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 114.54 अंक गिरकर 59,005.18 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 35.95 अंकों के दबाव के साथ 17,593.85 अंक पर खुला।इस दौरान शेयर बाजार में मिडकैप में गिरावट और स्मॉलकैप में हल्की बढ़त के साथ दर्ज की गयी।

यह भी पढ़ें:  शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुूरू हुआ कारोबार, जानिये पूरा अपडेट

बीएसई का मिडकैप सूचकांक 51.32 अंक टूटकर 25,808.56 और स्मॉलकैप सूचकांक 12.67 अंकों की बढ़त के साथ 29,390.02 अंक पर खुला।

यह भी पढ़ें:  शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत, जानें ताजा अपडेट

उल्लेखनीय है कि बीते दिन बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 337.06 अंक लुढ़ककर 59119.72 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 78.50 अंक उतरकर 17639.85 अंक पर रहा था। (वार्ता)

Published :  23 September 2022, 11:53 AM IST