Drug Case: कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष को झटका, न्यायिक हिरासत में दोनों को 14 दिन की जेल

बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को बड़ा झटका लगा है। ड्रग केस में गिरफ्तार दोनों को न्यायिक हिरासत में 14 दिन के लिये जेल भेजा गया। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 22 November 2020, 3:50 PM IST

मुंबई: ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार की गयीं बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को बड़ा झटका लगा है। अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। दोनों ने इसके खिलाफ जमानत अर्जी भी दायर की है, जिस पर कल सुनवाई होगी।

हर्ष और भारती के साथ जिन दो ड्रग पेडलर्स को एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किया गया था उन्हें भी आज कोर्ट में पेश किया गया। दोनों ड्रग पेडलर्स को अदालत ने पुलिस कस्टडी में रखने का फैसला सुनाया  है। जबकि  भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को किला कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में रखने का फैसला सुनाया गया।

भारती को एनसीबी द्वारा कल शनिवार को और उनके पति हर्ष को आज रविवार को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल के बाद दोनों को कोर्ट को पेश किया गया। एनसीबी ने कोर्ट से भारती के पति हर्ष की रिमांड मांगी थी लेकिन उसको कामयाबी नहीं मिल पाई।

मुंबई के किला कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा है। ड्रग्स केस में घंटों की छापामारी और तलाशी के बाद एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को गिरफ्तार किया था। भारती और हर्ष ने गांजा पीने की बात कबूल की है।

गौरतलब है कि इससे पहले कल शनिवार को एनसीबी ने मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की थी। भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर भी छापेमारी की गयी थी। इस दौरान जांच एजेंसी को उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। हर्ष को लंबी पूछताछ के बाद आज सुबह गिरफ्तार किया गया। इस दंपती ने गांजा सेवन की बात स्वीकार किया है।

Published : 
  • 22 November 2020, 3:50 PM IST

No related posts found.